Type Here to Get Search Results !

सिहोरा में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या


घात लगाकर बैठे हमलावरों ने कनपटी में मारी गोली जबलपुर। सिहोरा रोड खितौला मोड़ के समीप देर रात बाइक सवार भाजपा नेता की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घात लगाकर बैठे हमलावरों ने कनपटी में गोली मारी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना स्थल पहुंची एफएसएल टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने मृतक के परिजन और परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है। खितौला पुलिस ने बताया कि पहरेवा शिवाजी वार्ड निवासी भाजपा का मंडल मंत्री सुरेश बर्मन कल रात करीब 11:20 बजे खितौला मोड़ के पास पहुंचा, तभी अज्ञात बदमशों ने रैकी करते हुए सुरेश की कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगते ही सुरेश जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर मौत हो गई। प्राथमिक पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि धनतेरस होने के कारण सुरेश रात में खरीदी करने के लिए खितौला बाजार जाने की बात कहकर निकला था। सुरेश की क्षेत्र में किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी और न ही किसी से रुपयों का कोई लेनदेन था। सुरेश की पहरेवा में लोहा बेल्डिंग की दुकान थी। सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही पुलिस- वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास प्रतिष्ठिानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस की एक टीम यह भी पता लगाने में जुटी है, कि सुरेश के साथ किसना उठना-बैठना था। सुरेश रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। घर जाने के बाद वह बाजार के लिए रात में निकला था।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.