Type Here to Get Search Results !

कुल्हाड़ी से पत्नी का कत्ल कर फांसी लगाकर पति ने आत्महत्या

 


कुंडम के ददरगवां में देर रात सनसनीखेज वारदात, मौके पर पहुंचे एएसपी-डीएसपी

जबलपुर। आदिवासी बहुल कुंडम के ग्राम ददरगवां में पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खेत जाकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। घर में हुए विवाद के बाद बौखलाए पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद इस घटना की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। हत्या सहित आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद एएसपी संजय अग्रवाल, डीएसपी अपूर्वा किलेदार, एफएसएल की टीम सहित थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की विस्तृत जांच शुरु कर दी है।
डीएसपी अपूर्वा किलेदार ने बताया कि बताया कि कुंडम से करीब 20 किलोमीटर दूर ददरगवां निवासी पुन्नू शाह का मंगलवार रात अपनी पत्नी मंगी बाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। झगड़े के बाद संभवत पुन्नू शाह ने पत्नी मंगी के चेहरे में कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद पुन्नू घर से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत गया और पेड़ से फांसी लगाकर उसने भी आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पत्नी-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था, लेकिन बात हत्या तक पहुंचेगी इसका अंदाजा नहीं था। बताया जाता है कि पति पुन्नू की मानसिक स्थिति कुछ कमजोर थी।
परिवार को नहीं लगी घटना की भनक-
बताया जा रहा है कि मृतक पुन्नू शाह उसकी पत्नी मंगी बाई के अलावा घर में उसकी 18 साल की बेटी और बहू भी सो रही थी, जिन्हें वारदात के बारे में कुछ पता नहीं चला। सुबह परिवार सो कर उठा तो देखा कि मंगी बाई कमरे में मृत पड़ी हुई है। घर से लापता पुन्नू की तलाश की तो वह खेत में फांसी पर लटका हुआ मिला। मृतक का परिवार खेती-किसानी का काम करता था।
इनका कहना है--
पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों सहित ग्रामीणों ने पूछताछ चल रही है। आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या की है।
संजय अग्रवाल, एएसपी
 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.