Type Here to Get Search Results !

िट्टी के खिलौने-दीये बेचने वालों की पीड़ा को समझा संवेदनशील कलेक्टर कर्मवीर ने

कुम्भकारों को परेशानी से बचाने और व्यवसाय को प्रोत्साहित करने प्रशासन की हो रही प्रशंसा जबलपुर। कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी कर्मवीर शर्मा द्वारा संवेदनशीलता के साथ मिट्टी के बर्तन-खिलौने-दीपक इत्यादि का कारोबार और निर्माण करने वालों को परेशानी से बचाने जारी किए गए दिशा-निर्देश पर स्वदेशी भारत अभियान और राष्ट्र बंधु के नाम से प्रसिद्ध राजीव दीक्षित के समर्थकों द्वारा धन्यवाद दिया गया है। साथ ही यह कहा गया है कि कलेक्टर जबलपुर के इस आदेश की पूरे देश में चर्चा है क्योंकि यह सम-सामायिक मांग थी और भारत देश की सांस्कृतिक जरूरत थी। मिट्टी का व्यवसाय करने वाले कुम्भकार-ग्रामीण इत्यादि को तीज-त्यौहार पर होने वाली परेशानी को कलेक्टर ने समझा, यह उनकी संवेदनशीलता है। समान वेदना का अनुभव करना ही संवेदना है सच बात तो यह है जब दूसरे की वेदना का हम अनुभव करें वही संवेदना है यानि समान वेदना। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने इसी का उदाहरण प्रस्तुत कर दिल जीत लिया है। बता दें कि कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने नगरीय क्षेत्रों तथा नगर पालिक निगम, नगर पालिक, नगर पंचायत, कस्बाई क्षेत्रों के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम, नगर पालिका अमला, पुलिस आदि को निर्देशित कर कुम्हार और ग्रामीणों को परेशानी से बचाने और मिट्टी के व्यवसाय को प्रोत्साहित करने कहा है। सोशल मीडिया पर छा गए कर्मवीर इसके बाद से ही सोशल मीडिया-फेसबुक और व्हाट्सअप आदि पर उनकी प्रशंसा करने और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में स्वदेशी अभियान और राजीव वादियों द्वारा कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को धन्यवाद पत्र-अभिनंदन-पत्र और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर अनुराग सिंह को पत्र सौंपा गया। इस मौके पर दिल्ली से सायकिल यात्र कर जबलपुर आये तस्वीर फोगाट, स्वदेशी भारत अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र पटेल उर्फ देसी भैया, राज्य प्रभारी आनंद शर्मा, मुन्नालाल अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाल क्रांतिकारी यशवीर, विमल तिवारी, जितेन्द्र तिवारी एवं अन्य स्वदेशी क्रांतिकारी उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.