जूते पहनकर छठ पूजा करने वाले सांसद गणोश सिंह कांग्रेस के निशाने पर
November 11, 2021
0
सतना। मघ्यप्रदेश के कई शहरों में यूपी-बिहार के महापर्व छठ पूजा का उत्साह रहा। छठ मइया की पूजा को लेकर गांवों और शहरों में तालाबों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। आज उगते हुए सूर्य की पूजा के साथ छठ पर्व संपन्न हो गया। वहीं सतना में सांसद गणोश सिंह छठ पूजा कर रहे श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर जूता पहनकर पूजन करने के मामले में श्रद्धालुओं के निशाने पर आ गए। जूता पहनकर पूजन को छठ मइया का अपमान बताते हुए सांसद से माफी की मांग की गई है।
सतना के संतोषी माता मंदिर तालाब में छठ पूजा पर बिहार के रहने वाले नागरिकों द्वारा पूजन किया जा रहा था। इस दौरान सांसद गणोश सिंह वहां छठ पूजा की डलिया लेकर पहुंचे और छठ पूजा में शामिल हुए, इस दौरान वे जूते पहने हुए थे। इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद कांग्रेस ने सांसद गणोश सिंह पर बिहार की माताओं और धर्मावलंबियों की आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए पूजा में भी राजनीति करने का आरोप लगाया है। छठ मइया की पूजा नंगे पांव की जाती है। पूजन करने वाले श्रद्धालु तालाब में कमर तक पानी में जाकर सूर्य भगवान को अध्र्य देते हैं।
Tags