कैशबैक का लालच, युवक के खाते से निकले 83 हजार
November 11, 2021
0
सिहोरा में ऑनलाइन धोखाधड़ी
जबलपुर। सिहोरा थानांतर्गत गांधीगंज निवासी एक युवक को बिना सोचे-समङो कैश बैक का लालच करना महंगा पड़ गया। उसने जैसे ही कैश बैक का नोटिफिकेशन ओपन किया, कुछ समय में ही अकाउंट से हजारों रुपए निकल गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि गांधीग्राम में रहने वाले 39 वर्षीय अमित प्यासी के पास 23 सितंबर सुबह लगभग 10 बजे अननोन नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को फोन पे एप का अधिकारी बताते हुए कहा कि आपने 1999 रुपए का कैश बैक जीता है। कथित अधिकारी से बात करने के लिए अमित ने जैसे ही कैश बैक का नोटिफिकेशन खोला तो उसके स्टेट बैंक आफ इंडिया के अकाउंट से 1999 रुपए कटने का मैसेज आ गया। कुछ ही मिनटों के अंदर अमित के खाते से 1998,1999,1000,10000, 34789, 21439, 9815 रुपए करके कुल 83 हजार 39 रुपए निकल गए। अमित को जैसे ही अपने साथ हो रही धोखाधड़ी का पता चला उसने तत्काल कथित अधिकारी को कॉल बैक किया, लेकिन फिर उससे संपर्क नहीं हो सका।
Tags