Type Here to Get Search Results !

चरित्र संदेह पर देवर ने भाभी का कत्ल किया और खुद थाने पहुंचा

हनुमानताल थाना क्षेत्र में वारदात से मोहल्ला सन्न 


। हनुमान थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला का उसके ही देवर ने सब्जी काटने वाले हंसिया से गला काट कर कत्ल कर दिया। बताया जाता है कि देवर राजा चक्रवर्ती अपनी भाभी रोशनी के चरित्र पर संदेह करता था और घर में जब दोनों अकेले थे तभी देवर ने गर्दन पर वार कर उसे मार डाला। वारदात से पहले उसकी किसी से मोबाइल पर बात हो रही थी, इसी पर उनके बीच विवाद हुआ। कत्ल करने के बाद आरोपी राजा ने नगर निगम गए पिता को सूचना दी और खुद ही थाने पहुंच गया।\

 परिजन घर में नहीं थे 

सीएसपी गोहलपुर अखिलेश गौर के मुताबिक बकरा मंडी भानतलैया निवासी रोशनी चक्र वर्ती का पति प्रदीप चक्र वर्ती पेंटिंग का काम करता है। वहीं, देवर राजा चक्र वर्ती सब्जी बेचने का काम करता है। सास का 20 साल पहले निधन हो चुका है। ससुर सुरेश चक्र वर्ती गुरु वार दोपहर में नगर निगम गया था। पति प्रदीप काम पर गया था। वहीं उसके 13 और 14 साल बेटा व बेटी स्कूल गए थे। घर पर रोशनी व प्रदीप ही मौजूद थे। 

भाभी किसी से फोन पर बात करती है, राजा को था संदेह 

हनुमानताल पुलिस ने बताया कि रोशनी को लेकर देवर राजा चक्र वर्ती को संदेह था कि वह किसी से बात करती है। इसे लेकर उनके बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका है। राजा को संदेह था कि उसकी भाभी किसी से छुप कर मिलती है। गुरु वार दोपहर वह किसी से बात कर रही थी। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ, तभी राजा ने रोशनी के गले पर हंसिया से वार कर दिया। रोशनी की मौके पर ही मौत हो गई। कमरे की दीवार पर खून के छींटे पडे थे।

 पिता से कहा- मैने भाभी को मार दिया 

बताया जाता है कि आरोपी राजा ने कत्ल के बाद पिता को फोन किया और बताया कि मैने भाभी को मार दिया है। पिता ने नाराजी जताते हुए कहा कि थाने जाओ,राजा सीधे हनुमानताल थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने भाभी की हत्या कर दी है। जानकारी मिलते ही हनुमानताल थाने की पुलिस सकते में आ गई और राजा को लेकर पुलिस उसके घर पहुंची। वहां कमरे में खून से लथपथ लाश देखकर एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से वारदात में प्रयुक्त बकानुमा हंसिया जब्त किया। हनुमानताल पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.