Type Here to Get Search Results !

आर्मी कैंटीन कर्मचारी की हत्या, सड़क किनारे मिली थी लाश

परिजनों ने कहा-पीटकर मार डाला, पुलिस कर रही पड़ताल 

 

जबलपुर। गोराबाजार क्षेत्र में आर्मी कैंटीन में काम करने वाले एक युवक की हत्या कर दी गई। दरअसल, शनिवार की सुबह करीब 10 बजे सोहित सोनी नामक युवक की लाश अनंततार के समीप सड़क किनारे मिली थी, उसके माता-पिता व ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि सोहित को बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या की गई है। युवक के बाएं हाथ में चाकू से हमले के निशान हैं और पूरे शरीर को देखकर लगता है कि लाठी, डंडे व रॉड से पीटकर सोहित की हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेक दिया गया। सूचना मिलते ही गोराबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को विक्टोरिया अस्पताल भेजने के बाद पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक सोहित के पिता पप्पू सोनी व मां मधु ने बताया कि सोहित सदर स्थित अपनी ससुराल में रहता था। 2 माह पूर्व तक वे भी उसकी ससुराल के बगल वाले मकान में किराए से रहते थे। मकान मालिक से हुए विवाद के कारण उन्होंने तिलहरी में किराए का मकान ले लिया था। सभी अपने बड़े बेटे मोहित व छोटे बेटे सौरभ के साथ तिलहरी में निवास करने लगे। जबकि सोहित सदर स्थित ससुराल में पत्नी समेत रह रहा था। वह सदर स्थित आर्मी कैंटीन में बतौर दैनिक वेतन भोगी काम करता था। सोहित की सास ने पुलिस को बताया कि उसे शुक्र वार को आर्मी कैंटीन से वेतन मिला था। रात करीब 10:30 बजे वह अपने माता-पिता से मिलने के लिए सदर से रवाना हुआ। वह मोबाइल का उपयोग नहीं करता था। इसलिए रात भर पता नहीं चल पाया कि वह तिलहरी पहुंचा या नहीं। सदर से रवाना होने से पहले उसके माता-पिता को भी पता नहीं था कि वह उनसे मिलने तिलहरी जा रहा है। पुलिस मामले की पड़ताल हर एंगल से कर रही है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.