Type Here to Get Search Results !

जबलपुर संभाग के हर जिले में होगा प्रशिक्षण वर्ग

पदाधिकारियों की बैठक में बोले प्रभारी शरतेन्दु तिवारी

 जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी जिलों में जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा इस हेतु भाजपा जबलपुर संभाग की संभागीय बैठक रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश महामंत्री एवँ जबलपुर संभाग प्रभारी विधायक शरतेन्दु तिवारी की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री शरतेन्दु तिवारी ने कहा कि भाजपा ही ऐसा राजनैतिक दल है जिसमें निरंतर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार किया जाता है और इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग मण्डल जिला प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किये जाते है । प्रदेश के सभी मंडलो में इसके पूर्व मंडल प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हो गए है और अब प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी द्वारा सभी जिलों में तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाना है जो आगामी 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित किये जायेंगे जिसमें जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवँ मंडल महामंत्री भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशिक्षण वर्ग में 15 विषयो पर अलग अलग सत्र होंगे जिसे वक्ता संबोधित करेंगे, आज संभाग के सभी जिलों से जिला अध्यक्ष, प्रशिक्षण प्रभारी को आमंत्रित किया गया है जिसमे प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के विषय मे चर्चा की गई।

 बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष दुबे, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, विधायक नंदनी मरावी, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया, प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश सह संयोजक जयप्रकाश चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, डॉ जितेंद्र जामदार, महामंत्री रजनीश यादव, राजेश दाहिया, संदीप शुक्ला कटनी जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष बंटी साहू, सिवनी जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, मंडला जिलाध्यक्ष भीष्म सिंह राजपूत, डिंडोरी जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के साथ जिला प्रभारी, प्रशिक्षण प्रभारी, व्यवस्था महामंत्री उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.