Type Here to Get Search Results !

गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर भक्ति-सेवा का संगम


निकली कीर्तनी प्रभात फेरी, शाम तक बंटा लंगर जबलपुर। समग्र विश्व में इंसानी भाईचारा, मानवता और विश्व शांति का संदेश देने वाले सिक्ख धर्म के प्रवर्तक जगतगुरु गुरुनानकदेव का पवित्र 552वां शताब्दी प्रकाशोत्सव पर्व गुरुनानक देव की चरण-रज से पावन गुरुनानक स्थली गुरुद्वारा मढ़ाताल में धूमधाम से मनाया गया। श्री गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में आज गुरुद्वारा मढ़ाताल से भोर-बेला में कीर्तनी प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुजी का यश अर्चन करती यह प्रभात फेरी गोरखपुर, नेपियर टाऊन, अधारताल, विजय नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करती हुई मढ़ाताल में समाप्त हुई। इसी प्रकार अखंड कीर्तनी जत्थे द्वारा श्रीगुरुग्रंथ सहिब भवन से पंजप्यारे की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया, जो कि मदन महल क्षेत्र का भ्रमण करता हुआ समाप्त हुआ। प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों को आकर्षक विद्युत छटा से रोशन किया गया है। आज प्रात: 5.30 बजे वृहत नगर कीर्तन प्रभात फेरी गुरु द्वारा गोरखपुर से निकाली गई जो गोरखपुर बाजार, छोटी लाइन फाटक, शास्त्रीब्रिज होती हुई प्रात: 9 बजे गुरुद्वारा मढ़ाताल में समाप्त हुई। इसके बाद गुरु का लंगर एवं कीर्तन दरबार के बाद शाम तक लंगर चलता रहा। कीर्तन दरबार में यूएसए से आए प्रचारक किए शबद कीर्तन यहां कीर्तन दरबार में मशहूर रागी जत्थे व प्रचारकगण ज्ञानी गुरुमीत सिंह यूएसए (अमेरिका), रागी जत्था भाई दलजीत सिंह पोंटासाहिब वाले, अखण्ड कीर्तनी जत्था ज्ञानी इकबाल सिंह, ज्ञानी नरिंदर सिंह, ज्ञानी राहुल सिंह आदि गुरुवाणी शबद कीर्तन एवं कथाप्रवाह चलाएंगे। प्रधान साहब स. प्रताप सिंह विरदी व महामंत्री स. गुरदेव सिंह रील बन्टू भैया एवं गुरुपर्व समिति के सदस्य मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.