Type Here to Get Search Results !

डॉ आशीष डेंगरा बने फिजिसियन एसोशिएशन जबलपुर के अध्यक्ष

जबलपुर। एपीआई इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें नए प्रेसिडेंट के रूप में शहर के जाने-माने चिकित्सक डायबिटीज थायराइड एवं मोटापा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष डेंगरा एवं सेक्रेटरी के रूप में डॉक्टर अंकित अग्रवाल के नामों की घोषणा की। वाइस प्रेसिडेंट के रूप में डॉ नीरज जैन एवं जॉइंट सेक्रेटरी के रूप में डॉक्टर अनिमेष गुप्ता के नाम की घोषणा की। इस इंस्टॉलेशन सेरेमनी में शहर के जाने-माने चिकित्सकों ने भाग लिया तथा नए चुने गए नये पाधिकारियों को बधाई दी और नए स्वरूप में काम करने हेतु मार्गदर्शन किया। महाकोशल के प्रख्यात चिकित्सक डॉ आशीष डेंगरा ने कहा कि यह अवसर उनके लिए महत्वपूर्ण है आने वाले दिनों में वह शहर के चिकित्सकों के साथ नई चिकित्सा पद्धति के बारे में संगोष्ठी करेंगे तथा नए उपायों एवं इलाज तथा तकनीकी यों के बारे में शहर एवं आसपास के चिकित्सकों को अवगत कराने हेतु कार्य करेंगे जिसका लाभ सामान्य जन तक पहुंचाया जा सके। इस कार्यक्रम में शहर के जाने-माने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अशोक खन्ना ,डॉ एसके गौतम, डॉ एस के मिश्रा, डॉक्टर एनके बंसल, डॉ अनुपम श्रीवास्तव ,डॉ जोहरी ,डॉक्टर डी एस बहरानी, डॉ अश्विनी पाठक, डॉक्टर आनंद बहरानी, डॉ परिमल स्वामी, डॉ एच एस चंदेल ,डॉ प्रशांत पुणेकर, डॉक्टर संजय नेमा एवं डॉ संजय के नेमा ,डॉ ऋषि डाबर आदि उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.