गृहमंत्री बोले-इसी माह लागू होगा पुलिस कमिश्नर सिस्टम, भूपेंद्र ने कहा- परिणाम अच्छे नहीं तो वापस
November 24, 2021
0
भोपाल। प्रदेश के इंदौर व भोपाल में देश के अन्य महानगरों की तर्ज पर पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू किए जाने की तैयारी के बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि पुलिस आयुक्त प्रणाली नवंबर माह के अंत तक लागू कर दी जाएगी इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि पुलिस कमिश्नर सिस्टम के अच्छे परिणाम नहीं मिले तो इसे वापस किया जाएगा। भूपेंद्र सिंह का कहना था कि सफल होने पर इसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा।
मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री मिश्र ने कहा कि विधि विभाग के परिमाजर्न और वित्त की अनुमति मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा। पुलिस आयुक्त प्रणाली के अंतर्गत शहरों के सभी थाने आएंगे। इसके अतिरिक्त ऐसे ग्रामीण थाने जिनमें आधा शहर और आधा ग्रामीण इलाका है वह भी इसके अंतर्गत ही रहेंगे। मंत्रलय में भी गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजाैरा ने भी मंत्रलय में पुलिस कमिश्नर प्रणाली के अंतर्गत पुलिस मुख्यालय से आए प्रस्ताव का परीक्षण कर इसे लागू करने की आगे की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने पुलिस अफसरों के साथ इस पर चर्चा की है।
Tags