जबलपुर। विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष में दिनांक 20 नवंबर दिन शनिवार को माही डायबिटीज एवं थायराइड केयर एवं रिसर्च सेंटर के तत्वाधान में डॉ आशीष डेंगरा द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन राइट टाउन स्थित माही डायबिटीज एवं थायराइड केयर एवं माही आईवीएफ सेंटर मैं किया जा रहा है । इस शिविर में मुख्य रूप से मधुमेह जैसी जटिल बीमारी के बारे में जागरूकता रैली का भी आयोजन प्रातः 7:30 बजे से किया जाएगा ,तत्पश्चात सुबह 9:00 बजे शुगर की बीमारी के बारे में सलाह एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य रुप से उपलब्ध जांचें जैसे थायराइड की जांच शुगर की जांच आहार परामर्श हड्डियों की जांच (बीएमडी)एवं ब्लड प्रेशर, आंखों का परीक्षण एवं जांच किडनी की जांच एवं परामर्श तथा मुख्य एवं दांत संबंधी समस्याएं जैसे परीक्षण निशुल्क किए जाएंगे, । इस जांच शिविर की रूपरेखा शहर के विख्यात एवं जाने-माने चिकित्सक डॉक्टर आशीष डेंगरा डायबिटीज थायराइड एवं मोटापा रोग विशेषज्ञ, व डॉक्टर जिज्ञासा डेंगरा स्त्री एवं बांझपन रोग विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
जागरूकता रैली निकलेगी
डॉक्टर आशीष डेंगरा ने बताया के इस शिविर में जागरूकता रैली माही डायबिटीज एवं थायराइड केयरL रिसर्च सेंटर से प्रारंभ होकर मालवीय चौक से होते हुए माही डायबिटीज एवं थायराइड केयर में समाप्त होगी। इस जागरूकता रैली में समाज के वरिष्ठ जन व युवा पीढ़ी कॉलेज तथा स्कूल के विद्यार्थी चिकित्सा जगत के विद्यार्थी व दवा प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। डॉक्टर आशीष एस डेंगरा माही डायबिटीज एवं थायराइड केयर रिसर्च सेंटर के संस्थापक तथा जाने-माने डायबिटीज एवं थायराइड व मोटापा रोग विशेषज्ञ ने समाज के सभी जिम्मेदार नागरिकों से अपील की है कि इस शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें वाह समाज के दायित्वों का निर्वहन करें तथा समाज में मधुमेह जैसी जटिल बीमारी से लड़ने के लिए जनमानस में एक संदेश दें ताकि इस बीमारी से सभी व्यक्तियों को जागरूक किया जा सके।
डॉ आशीष डेंगरा अहमदाबाद में सम्मानित
कोरोना काल मे डायबिटीज के मरीजों को मोबाइल एप के माध्यम से परामर्श देने जैसे इनोवेटिव तरीके अपनाने के लिये डॉ डेंगरा को अहमदाबाद में रिसर्च सोसायटी फ़ॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ आशीष डेंगरा ने जबलपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।