Type Here to Get Search Results !

संस्कारधानी के अखिलेश जैन बने ‘गेल’के डायरेक्टर

भारत

सरकार का उपक्रम है गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड 

जबलपुर। भारत सरकार के उपक्रम महारत्न कंपनी गैस अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) के डायरेक्टर (स्वतंत्र निदेशक) पद पर जबलपुर संस्कारधानी के अखिलेश जैन की नियुक्ति की गई है। पेशे से चार्टर्ड एकाउन्टेंट अखिलेश जैन मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष हैं। यह नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा की गई है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के स्वामित्व का सार्वजनिक उपक्रम गैस मंत्रलय के अन्तर्गत आता है और महारत्न कंपनी है। अखिलेश जैन ने नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.