Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग,4 जवानों की मौत

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में रविवार देर रात सीआरपीएफ (केंद्रीय रजिर्व पुलिस फोर्स) जवान ने अपने साथियों पर एके-47 से फायरिंग कर दी। घटना में 4 जवानों की मौत हो गई, जबकि 3 घायल हैं। इनमें 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें चॉपर से रायपुर रेफर किया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है। अभी तक फायरिंग का सही कारण सामने नहीं आ सका है। जानकारी के मुताबिक, घटना कोंटा विकासखंड के ग्राम लिंगनपल्ली स्थित 217 बटालियन कैंप की है। देर रात करीब 3.15 बजे सीएरपीएफ जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी कैंप में 85वीं बटालियन के जवानों का भी कैंप है। देर रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। अन्य जवान दौड़ कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद अफसरों को जानकारी दी गई। वहीं सीआरपीएफ ने कहा कि अपने चार सहकर्मियों की गोली मारकर जान लेने और तीन अन्य को घायल करने वाला जवान कथित तौर पर तनाव से गुजर रहा था, जिस वजह से अचानक उसने मानिसक संतुलन खो दिया। सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने कहा स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फिर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, प्रथम दृष्टया, ऐसा प्रतीत होता है कि किसी तनाव के कारण कॉन्स्टेबल रितेश रंजन ने अचानक मनोवैज्ञानिक संतुलन खो दिया और गुस्से में आकर अपने सहकर्मियों पर गोलियां चला दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.