Type Here to Get Search Results !

गौमाता में 33 कोटि देवताओं का वास: स्वामी राघवदेवाचार्य

पिंजरापोल गौशाला चेरिटेबल ट्रस्ट ने गोकुलधाम गौशाला में किया पूजन 

जबलपुर। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर गोपाष्टमी महापर्व पर पिंजरापोल गौशाला चैरिटेबिल ट्रस्ट के संयोजन में चौकीताल भड़पुरा ग्राम स्थित गोकुलधाम गौशाला में

का पूजन व विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जगतगुरु स्वामी राघवदेवाचार्य महाराज ने कहा कि गाय हमारी सनातन संस्कृति का आधार है। गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है। गाय को मातारानी यानि साक्षात मां लक्ष्मी का स्वरुप माना गया है। भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन पहली बार गाय चराई थीं (गौ-चारण) यह भी हमारी मान्यता है। इस अवसर पर गौशाला की सभी गायों को तिलक लगा कर चुनरी पहनाई गई और मिष्ठान्न का भोग लगा कर चारा भी खिलाया गया। सुख समृद्धि की कामना के साथ स्वामी राघवदेवाचार्य का चातुर्मास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने गुरु पूजन के साथ अतिथियों का स्वागम किया। इस अवसर पर आरएसएस के प्रांत संघचालक डॉ. प्रदीप दुबे, भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय रेल सलाहकार समिति सदस्य अभिलाष पांडे, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अखिलेश जैन, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवा डॉ. संजय मिश्र, ननि के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्र, डॉ मयंक चंसौरिया, राजीव अग्रवाल, आशीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.