Type Here to Get Search Results !

ऑनलाइन लॉटरी द्वारा स्कूल का आवंटन 10 नवम्बर तक होगा

 

राज्य शिक्षा केन्द्र के अनुसार आरटीई निःशुल्क प्रवेश सत्र 2020-21 की प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया उपरान्त शेष रिक्त सीटों पर आवंटन के लिये द्वितीय चरण के माध्यम से स्कूल का आवंटन किया जाना है। इसके लिये पंजीकृत आवेदक 7 नवम्बर 2021 तक लाटरी पद्धति से दूसरे चरण में स्कूल की च्वाइस अपडेट कर सकेंगे। स्कूल के आवंटन के बाद 10 नवम्बर से 15 नवम्बर 2021 तक आवंटन पत्र डाउनलोड कर आवंटित स्कूल में प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश लेते समय ही संबंधित अशासकीय स्कूल द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से एडमीशन रिपोर्टिंग दर्ज की जायेगी। रेण्डम पद्धति से ऑनलाइन लॉटरी द्वारा स्कूल का आवंटन 10 नवम्बर को किया जायेगा। आवंटन-पत्र डाउनलोड कर आवंटित स्कूल में प्रवेश हेतु सम्बन्धित उपस्थित होकर 10 नवम्बर से 15 नवम्बर तक प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.