Type Here to Get Search Results !

भाजपा युवा मोर्चा नेता की मुफ्तखोरी से तंग ढाबा संचालक पहुंचा भेड़ाघाट थाना

नामजद रिपोर्ट में पुलिस को बताया नेता से जान का खतरा 

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के खैरी स्थित आकाश ढाबा के संचालक ने युवा मोचरे के मंडल अध्यक्ष पवन दुबे पर मुफ्तखोरी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। ढाबा संचालक का कसूर इतना है, कि उसने भाजपा नेता से खाने का पेमेंट मांग लिया। पीड़ित ढाबा संचालक ने धमकी देने वाले युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की लिखित शिकायत भेड़ाघाट पुलिस को देते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। भेड़ाघाट क्षेत्र के खैरी गांव स्थित आकाश ढाबा के संचालक आकाश साहू ने पुलिस को बताया कि 4 सितंबर की रात करीब 3 बजे युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पवन दुबे ढाबा आए और छुहारा खाने के बाद जाने लगे। पैसे मांगने पर पवन दुबे भड़क गया और कहने लगा कि जानते नहीं हो मैं मंडल अध्यक्ष हूं, कल से तुम्हारा ढाबा बंद करवा दूंगा। आकाश साहू का कहना है कि पवन दुबे ढाबा में जबरदस्ती खाना खाने पहुंचता है और खाने के पूरे पैसे नहीं देता। पैसे मांगे जाने ढाबा बंद कराने की धमकी देता है। ढाबा में खाना खाकर पैसे न देकर गाली देना पवन दुबे की हमेशा की आदत है। ढाबा संचालक ने पुलिस से कहा कि पवन दुबे से मुङो जान का खतरा है। 

 गेहूं-चावल मामले में उछला था पवन का नाम

 कुछ माह पहले पवन दुबे का नाम शासकीय राशन के गेहूं चावल का गड़बड़झाला करने के लिए चर्चा में था। क्राइम ब्रांच की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए अनाज पकड़ा था। आकाश साहू का कहना है कि पवन दुबे पर किसी प्रकार की कार्रवाइ नहीं होती है, जिससे उसके हौसले बुलंद हैं। पवन दुबे ढाबा में फ्री में खाना खाने जैसी घटनाएं आए दिन करता रहता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.