1 लाख 96 हजार के बिल के पंचायत अधिकारी ने मांगे 15 हजार
जबलपुर। लोकायुक्त टीम ने पंचायत समन्वयक अधिकारी को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते दबोच लिया। लोकायुक्त एसपी संजय साहू से सत्येंद्र सिंह राजपूत ने शिकायत की थी कि पोतलपानी तहसील जिला सिवनी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सागर में उसकी पत्नी निवर्तमान सरपंच रही और उनके कार्यकाल में सड़क व नाली का निर्माण कार्य किया गया था। इसका 1 लाख 96 हजार का बिल पास कराने पंचायत समन्वयक अधिकारी सुमेर सिंह उइके ने रिश्वत मांगी है। इसकी जांच करते हुए लोकायुक्त टीम ने पंचायत समन्वयक सुमेर सिंह जनपद पंचायत सिवनी को योजनाबद्ध तरीके से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। जिला अस्पताल सिवनी के सामने की गई कार्रवाई में ट्रेप दल के इंस्पेक्टर कमल सिंह उइके,ऑस्कर किंडो व अन्य सदस्य शामिल रहे।