Type Here to Get Search Results !

शहपुरा में सराफा व्यापारी के घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों लाखों के जेवर किए पार

घर के सदस्य सोते रह गए, सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी ले गए चोर

 जबलपुर। शहपुरा थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी के घर में चोरों ने घर का पिछला दरवाजा तोड़कर लाखों के जेवर न नकदी पार कर दिए। पुलिस के मुताबिक बरमबाबा रोड मंडी निवासी दिलीप सोनी के घर में देर रात चोरों ने सब्बल से मजबूत दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया था। घर के सारे सदस्य सोते रह गए और चोर आलमारी, पेटी और किचिन में रखी टंकियों को खंगालकर कीमती सामान ले गए, चोरी की जानकारी घर की बुजुर्ग महिला को सबसे पहले मिली जब वे सुबह जल्दी उठ गईं थी और घर का सामान बिखरा देखा।

 मां को आहट मिली, लेकिन वे समझी चूहा है

 दिलीप सोनी ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। मकान के आगे और पीछे के दोनों दरवाजे अंदर से बंद थे। सुबह देखा तो घर के पीछे लगा हुआ दरवाजा टूटा हुआ मिला। चोरों ने बेहद महबूत दरवाजे को सब्बल से तोड़ा है। कमरे में आलमारी एवं पेटी का लॉक तोड़कर चोर उसमें रखे 22 ग्राम रानीहार, 18 ग्राम कनचड़ी बाला, 26 ग्राम का दूसरा रानीहार, 12 ग्राम मोतीहार, 10 ग्राम बाला, 5 ग्राम कच्चा सोना, एकरिंग, 2 मंगलसूत्र, 4 जोड़ी पायल-2 मोटी-2पतली, 6 नग संतान सातें की चूड़ी, 8 हजार नगद एवं गुल्लक में रखे करीब 15 हजार रुपए चोरी कर ले गए। बताया जाता है कि देर रात घुसे चोरों की आहट मां को मिली थी, लेकिन वे चूहों की हरकत समझकर नजर अंदाज कर गईं। 

 26 नवम्बर 2018 को व्यापारी के घर में चोरों ने लगाई थी आग

 दिलीप सोनी के बाजू में रहने वाले किराना व्यापारी मंगल जैन के घर में 26 नवंबर 2018 को चोर-चोरी करने के लिए घुसे, तभी मंगल जैन की नींद खुल गई। घर में घुसे बदमाशों ने लौटते समय घर में आग लगा दी थी जिससे एलपीजी सिलेण्डर में धमाका हुआ और किराना व्यापारी मंगल उर्फ राजकुमार जैन की मौत हो गई थी। मंगल उर्फ राजकुमार जैन की सनसनीखेज हत्या और लूट की वारदात का पुलिस ने चंद दिनों में खुलासा किया। पुलिस ने भिटौनी स्टेशन के समीप रहने वाले 19 वर्षीय शुभम श्रीवास्तव व शहपुरा बस स्टैंड के समीप रहने वाले एक 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी लूट के इरादे से मंगल जैन के घर में घुसे थे। मंगल की नींद खुली, उन्होंने आवाज दी तो शुभम ने हंसिया व गैस सिलेंडर से हमला करके उनकी हत्या कर दी थी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.