देश के अग्रणी हॉस्पिटल ग्रुप की मध्यप्रदेश में दस्तक
इंदौर। हैदराबाद स्थित केयर हॉस्पिटल ग्रुप, जो टीपीजी ग्रोथ मैनेज्ड एवर केयर फंड का प्रमुख संस्थान है तथा भारत का प्रतिष्ठित अग्रणी हॉस्पिटल नेटवर्क है, ने मध्यप्रदेश में उपस्थिति दर्ज की, जिसके अंतर्गत इंदौर के सीएचएल हॉस्पिटल के अधिग्रहण की घोषणा के साथ इसका नेटवर्क शुरू हो गया है। वर्ष 2001 में स्थापित कन्वीनियंट हॉस्पिटल लिमिटेड (सीएचएल) मध्यभारत में स्थापित किया गया पहला कारपोरेट हॉस्पिटल था और अपने मजबूत क्लीनिकल विशेषज्ञता के लिए कार्डियोलॉजी/ कार्डियक सर्जरी, न्यूरोसाइंस, जी आई लिवर ट्रांसप्लांट रीनल साइंस तथा क्रिटिकल केयर के क्षेत्न में ख्यातिलब्ध रहा। केयर हॉस्पिटल वर्ष 1997 में एकमात्न कार्डियक हॉस्पिटल के रूप में हैदराबाद में प्रारंभ हुआ था जिसमें 100 बेड्स एवं 20 कार्डियोलॉजिस्ट शामिल थे। केयर ग्रुप आज भारत के अग्रणी मल्टी केयर हॉस्पिटल के रूप में उन्नति कर चुका है जिसमें 6 राज्यों में 15 हॉस्पिटल सम्मिलित हैं और 30 क्लीनिकल विशेषज्ञता उपलब्ध है और 2400 से ज्यादा बेड्स हैं। यह भारत का पहला हॉस्पिटल समूह है जिसमें देश में 2 टीयर्स श्रेणी के शहरों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है।
हर व्याधि का आधुनिक पद्धति से उपचार
इस अधिग्रहण के बारे में केयर हॉस्पिटल समूह के सीईओ जसप्रीत सिंह ने बताया कि हम सीएचएल हॉस्पिटल को केयर ग्रुप में सम्मिलित होने का स्वागत करते हैं और क्लीनिकल केयर में, मरीजों को परस्पर विशेषज्ञता के उच्च सेवाओं को मध्य भारत में मरीजों तक पहुंचाने की अपार संभावनाओं से उत्साहित हैं। सी एच एल के साथ अपनी भागीदारी से देश के मध्य भाग के इस प्रमुख भौगोलिक क्षेत्न में अपनी स्थिति को और अधिक मजबूत बनाते हैं। केयर हॉस्पिटल ग्रुप से जुड़े 12 सौ से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर एवं 6000 कर्मियों के साथ प्रतिवर्ष लाखों मरीजों का इलाज किया जाता है और पिछले 25 वर्षों में विभिन्न चिकित्सा क्षेत्नों जैसे कार्डियक साइंस, अंकोलाजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसाइंस, रीनल साइंस, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी व हिपेटोलाजी, ऑर्थोपेडिक्स ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, ईएनटी, बस्कुलर सर्जरी, इंटीग्रेटेड ऑर्गन ट्रांसप्लांट में उत्कृष्टता प्राप्त की है।
25 वीं सालगिरह पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि
यह घोषणा केयर हॉस्पिटल 25 वीं सालगिरह के गौरवशाली अवसर पर, क्लीनिकल उत्कृष्टता की मजबूत परंपरा आगे बढ़ाने की कोशिशों से जुड़ी है। इस 25 वर्षो में, केयर हास्पिटल ग्रूप द्वारा, देश मे पहली बार पहले स्वदेशी स्ट्रेंट का विकास, देश का पहला हॉस्पिटल जिसमें भ्रूण की हृदय की शिल्यक्रि या की गई तथा 1000 से अधिक स्टेपीडोटॉमी (बहरापन का इलाज) जो केवल एक सर्जन द्वारा किये गये थे जिसे विश्व में, सबसे अधिक की गई सर्जरी में दूसरे स्थान पर होने का गौरव मिला। सीएचएल हास्पिटल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक राजेश भार्गव ने कहा कि हम तेजी से उन्नति कर रहे सीएचएल हॉस्पिटल इन्दौर को और आगे बढ़ाने की केयर हॉस्पिटल ग्रूप की पहल का स्वागत करते हैं। केयर हास्पिटल के अध्यक्ष विशाल बाली ने कहा कि भारत के भविष्य की विकास योजना तथा 5.0 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने की महत्वाकांक्षा 2 टीयर शहरों की उन्नति से ही पूरी हो सकेगी। ये शहर स्वास्थ सेवाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।