Type Here to Get Search Results !

हॉलीवुड सुपरस्टार जेनिफर लोपेज का बोल्ड फोटोशूट वायरल

 

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर के बाद हॉलीवुड की सुपरस्टार जेनिफर लोपेज ने बोल्ड फोटोशूट करवाकर तहलका मचा दिया है। अभिनेत्री की तस्वीरें फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही हैं। अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज ने रविवार को अपना 53वां जन्मदिन मनाया और इस दौरान एक्ट्रेस ने इंस्टग्राम पर अपने बोल्ड फोटोशूट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जेनिफर एक ब्लैक मोनोकिनी पहने दिख रही हैं। ये वीडियो जेनिफर के एक एड शूट का है। 

सोशल मीडिया पर जेनिफर के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बेशक रणवीर सिंह को उनकी बोल्ड फोटोज के लिए ट्रोल किया गया था लेकिन जेनिफर के पोस्ट पर लोग ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। कई लोगों ने अभिनेत्री को हॉट बताया है हालांकि, कुछ लोगों ने जेनिफर को भी ट्रोल किया है लेकिन तारीफ करने वालों की संख्या ज्यादा है। जेनिफर लोपेज ने बीती 17 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और अभिनेता बेन एफ्लेक से शादी की है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.