Type Here to Get Search Results !

बीमा के नाम पर लोगों से करोड़ों ठगे

 

दिल्ली  | गिरफ्तार आरेापियों की पहचान क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद निवासी आर्यन नायक और श्यामसुंदर पुत्र देवेंद्र शाह के रूप में हुई। ये 500 लोगों के साथ ठगी और उतने ही लोगों से ठगी का प्रयास कर चुके हैं। पुलिस उनके चार साथियों की तलाश कर रही है।बीमा कराने के नाम पर जालसाजों ने करीब 500 लोगों से करोड़ों रुपये ठगी की। आरोपी अच्छा रिर्टन मिलने का झांसा देकर वारदात को अंजाम देते थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की इंटेलीजेंस फ्यूजन एण्ड स्ट्रैटजिक ऑपरेशंस ने बीमा कराने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले दो मोबाइल फोन, फर्जी बैंक खातों के पांच एटीएम कार्ड व ठगी की रकम से खरीदी गई दो महंगी कार बरामद की हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.