Type Here to Get Search Results !

बार पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला

 

दिल्ली के हौज खास विलेज में पुलिस टीम र हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस बार में दबिश देने गई थी। आरोप है कि बार कर्मचारियों ने पुलिस के साथ मारपीट और अभद्रता की। पुलिस ने मामला दर्जकर दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है।हौज खास विलेज में स्थित एक बार में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस टीम के साथ मारपीट के अलावा बदसलूकी की गई। बार कर्मचारियों ने स्पेशल स्टाफ की टीम को घेर लिया। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मनोज सी ने बताया कि पुलिस इलाके में अवैध रूप से चल रहे बार पर कार्रवाई कर रही है। घटना 21 जुलाई की है। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्जकर 10 आरोपियों भोला, रविंद्र, मनुदेव, देवेंद्र, विष्णु, शाहरुख, लक्की, मनदीप और रंजीत को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.