Type Here to Get Search Results !

शाई होप 100वें वनडे में शतक लगाने वाले 10वें बल्लेबाज बने

 

शाई होप ने भारत के खिलाफ रविवार 24 जुलाई को त्रिनिदाद में अपना 100वां वनडे मैच खेला। शाई होप ने अपने 100वें वनडे में शानदार शतक लगाया है। यह उनके वनडे करियर का 13वां शतक है। इसके अलावा भारत के खिलाफ तीसरी बार उन्होंने 100 से ज्यादा रन की पारी खेली है। शाई होप 100वें वनडे में शतक लगाने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज बन गए हैं।

वह 100वें वनडे में शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के चौथे बल्लेबाज हैं। 16 साल बाद किसी खिलाड़ी ने विंडीज के लिए ऐसा किया है। पिछली बार रामनरेश सरवन ने 2006 में यह उपलब्धि हासिल की थी। शाई होप शतक लगाकर डेविड वॉर्नर और शिखर धवन के खास क्लब में शामिल हो गए। धवन और वॉर्नर ने भी 100वें वनडे में शतक लगाया है। होप से पहले धवन ने ही ऐसा किया था। भारत के चार बार किसी खिलाड़ी ने अपने 100वें वनडे में शतक लगाया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.