Type Here to Get Search Results !

वोटर के चरणों में लोटने लगे प्रत्याशी, वीडियो में सुनें कैसी कर रहे दंडवत मिन्नत


 

जबलपुर। शहरी क्षेत्र में पार्षद टिकट का इंतजार हो रहा है, लेकिन गांव-गांव प्रत्याशी और उनके पति-पिता मतदाताओं के चरणों मे लोट रहे है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला प्रत्याशी का पति दंडवत होकर  मतदाताओं के चरणों में गिरकर बोल रहा है कि " सब मिलकर दें आशीर्वाद, तुमाई बहू खड़ी है ...गिलास पै, सेवा औऱ सुरक्षा की सब व्यवस्था होगी और पायल भी....." । ये वीडियो विदिशा जिले की ग्राम पंचायत गुरारिया लश्करपुर में सरपंच पद की प्रत्याशी सुशीला बाई यादव और उनके पति का बताया जा रहा है, जो कि ग्रामीण क्षेत्र के चुनाव प्रचार को रेखांकित कर रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.