Type Here to Get Search Results !

कई दुकानों में खपा दी एक्सपायरी डेट की बियर,पुलिस की रेड में मिली पेटियां

ग्रीन सिटी में निर्माणाधीन मकान से हो रही थी सप्लाई 

जबलपुर। माढ़ोताल ग्रीन सिटी में पुलिस की रेड में सैकड़ों पेटी अवैध शराब जब्त की गई है। एक निर्माणाधीन भवन से एक्सपायरी डेट की बियर सप्लाई करने का खुलासा करते हुए माढ़ोताल पुलिस एवं क्राइम ब्रांच ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने शहर की कई दुकानों में एक्सपायर हो चुकी बीयर सप्लाई की है।

 बार-बार नाम बदल रहा, मुख्य किरदार का नाम छिपा रहा

एएसपी संजय अग्रवाल के मुताबिक मुखिबर से सूचना मिली थी कि माढोताल थाना अंतर्गत ग्रीन सिटी के पास बाबा रामदेव कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में सैकड़ों पेटी अवैध शराब रखी है और यहां से दुकानों में सप्लाई की जाती है। क्राइम ब्रांच व माढ़ोताल पुलिस ने छापा मार कर मौके से 150 पेटी से अधिक बुडवेइसेर कंपनी की बियर जप्त कर हुए रीतेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। भड़पुरा निवासी रीतेश पुलिस की पूछताछ में बार बार नाम बदलता है और शराब की सप्लाई में किसका हाथ है यह बताने से बच रहा है। पहले उसने अपनी पहचान छिपाई और बाद में बताया कि अंकित के अलावा और लोग भी इसमें शामिल हैं। पुलिस पड़ताल कर रही है कि एक्सपायरी डेट की बियर वह कहां से लाया और बीते दिनों में कहां-कहां सप्लाई की है। एएसपी के अनुसार मामले में पड़ताल की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.