Type Here to Get Search Results !

भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो महामंत्री पद से हटाए गए


भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई जिले के दो महामंत्री की आज छुट्टी कर दी गई। दोनों को जिला अध्यक्ष ने पदमुक्त कर दिया गया। दोनों पर अपराधिक मामला दर्ज है।एक महामंत्री पर रविवार को हत्या का मामला दर्ज हुआ, वहीं दूसरे महामंत्री पर निकाय चुनाव के दौरान जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज है।बता दें कि कैंप एक निवासी रंजीत सिंह की हत्या के बाद भिलाई की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है। हत्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला महामंत्री लोकेश पाण्डेय का नाम सामने आया है।लोकेश पाण्डेय फरार है। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष शरद सिंह ने भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेद्र साहू के निर्देश पर सोमवार को लोकेश पाण्डेय तथा प्रवीण विश्वाल को पदमुक्त कर दिया। प्रवीण विश्वाल पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.