Type Here to Get Search Results !

दिल्ली हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा


नई दिल्ली | देश के छह उच्च न्यायालयों को रविवार को उनका मुख्य न्यायाधीश मिल गया। इनमें पांच न्यायाधीशों को प्रोन्नत कर मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है, जबकि तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को स्थानांतरित कर दिल्ली हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। विधि मंत्रालय की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने इनके नामों की अनुशंसा की थी।मंत्रालय के विधि विभाग के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस विपिन सांघी को उत्तराखंड का चीफ जस्टिस बनाया गया है। वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अमजद ए सैयद को हिमाचल प्रदेश का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। 





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.