Type Here to Get Search Results !

भाजपा प्रबंध समिति की बैठक में मेयर प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा नहीं, अभी इंतजार बाकी

मप्र के 64 हजार बूथों पर बूथ विजय संकल्प अभियान पर जोर

 भोपाल। पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को एक्टिव मोड में लाने भाजपा प्रदेश के सभी 64 हजार पोलिंग बूथ पर शुक्रवार को एक साथ बैठक करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा व संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रबंध समिति की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में नगर निगमों के मेयर पद के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा नहीं की गई। भाजपा जल्द ही कोर ग्रुप व चुनाव समिति की बैठक में संगठन से आए नामों पर विचार करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा मेयर पद के प्रत्याशियों के नाम 12 जून तक घोषित करेगी। बैठक में 10 जून को बूथों पर होने वाले बूथ विजय संकल्प अभियान पर जोर दिया गया। बैठक में नगरीय और पंचायत क्षेत्र के चुनाव की व्यवस्था के आधार पर राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए काम करने पर निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही भाजपा की सोशल मीडिया और आईटी सेल की ओर से तैयार किए जा रहे 25 हजार हितग्राहियों के वीडियो क्षेत्र में वायरल करने का काम भी शुरू होगा। सीएम शिवराज व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा खुद राजधानी के एक बूथ पर जाएंगे। इसी तरह अन्य वरिष्ठ नेताओं की डय़ूटी भी बूथ पर जाकर बैठक में शामिल होने के लिए लगाई गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.