Type Here to Get Search Results !

नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान, नड्डा भोपाल में बोले-नेता पुत्रों को नहीं कार्यकर्ता को पार्टी टिकट

2 चरणों में होंगे चुनाव: 6-13 जुलाई को वोटिंग,17-18 को आएंगे परिणाम 

पहला चरण- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, छिंदवाड़ा, सतना, खंडवा, बुरहानपुर, सिंगरौली

 दूसरा चरण- मुरैना, कटनी, रतलाम रीवा, देवास में चुनाव

 भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के चुनावों का एलान कर दिया है। नवगठित 29 नगर परिषदों सहित कुल 347 नगरीय निकायों में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 6 जुलाई को और दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होगा। मतगणना पहले चरण की 17 जुलाई को और दूसरे चरण की 18 जुलाई को होगी। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं तीन दिवसीय मप्र दौरे में आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भोपाल में कहा कि पार्टी की नीति है कि नेताओं के बेटा-बेटी को नहीं कार्यकर्ता को टिकट दी जाए और यह पॉलिसी नगरीय निकाय चुनाव में भी लागू होगी। 

राज्य निर्वाचन आयुक्त वीपी सिंह ने घोषित किया चुनाव कार्यक्रम 

राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने चुनाव तारीखों का एलान करते हुए कहा कि प्रदेश में 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 298 नगर परिषदों सहित कुल 413 नगरीय निकाय है। पूर्व से गठित 378 नगरीय निकायों में से 321 का कार्यकाल पूरा हो चुका है। 57 नगरीय निकायों का कार्यकाल अभी बाकी है। इन 321 में से 318 निकायों के चुनाव कराए जा रहे है। 11 जून से 18 जून तक नामांकन भरे जाएंगे। आयोग द्वारा सोलह नगर निगमों के के 884 वार्ड, 76 नगर पालिका परिषद के 1 हजार 795 वार्ड और पूर्व से गठित 226 नगर परिषदों के 3 हजार 393 वार्ड, नवगठित 29 नगरीय नगर परिषदों के 435 वाडरे के लिए चुनाव कराए जाएंगे। सोलह नगर निगमों में महापौद और 327 नगरीय निकायों के 6 हजार 507 पार्षदों के चुनाव प्रत्यक्ष रुप से कराए जाएंगे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव बाद में चुने हुए पार्षद ही करेंगे।

 6 हजार 507 पार्षदों का होगा निर्वाचन 

 राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार उम्मीदवारों की सूची प्रकाशन, चुनाव चिन्ह आवंटन 22 जून को होगा। 16 नगर निगमों के महापौर और 347 निकायों के 6 हजार 507 पार्षदों के प्रत्यक्ष चुनाव होगा। पहला चरण: 6 जुलाई - 11 निगम, 36 नगर पालिका, 86 नगर परिषदों सहित कुल 133 निकायों में 13 हजार 148 केंद्रों पर मतदान तथा दूसरा चरण: 13 जुलाई- 5 नगर निगम, 76 नगर पालिका, 255 नगर परिषदों सहित कुल 214 नगरीय निकायों में 6 हजार 829 केंद्रों पर मतदान।

 मंडला- डिंडोरी में बाद में चुनाव होंगे-

 नगर पालिका गढ़ाकोटा, खुरई (सागर) और नगर पालिका मलाजखंड (बालाघट) में वार्ड विभाजन की कार्यवाही के बाद मतदाता सूची तैयार करेगा उसके बाद यहां के चुनाव होंगे। अलीराजपुर, मंडला और डिंडौरी जिलों में नगरीय निकायों का कार्यकाल पूरा नहीं होंने से चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.