Type Here to Get Search Results !

कांग्रेस टिकट के लिये भोपाल में चले लात-घूंसे, पलटाई पर्यवेक्षक की टेबल


 



भोपाल। कांग्रेस में स्थानीय स्तर पर पार्टी टिकट के दावेदारों से चर्चा के लिये आयोजित बैठक में जमकर बवाल मचा। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पुल बोगदा क्षेत्र का बताया जा रहा है। पार्टी ने इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया जबकि वीडियो में दिख रहा है कि कार्यकर्ताओं में हाथापाई के बाद पर्यवेक्षक की टेबल पलटा दी गई। वहीं गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी लेते  हुए कहा कि ये चुनाव के पहले कांग्रेस की नेट प्रेक्टिस है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.