Type Here to Get Search Results !

जबलपुर में फिर बढ़े कोरोना पॉजिटिव, महाराष्ट्र में संक्रमण तेज होने से चिंता

जबलपुर। कोरोनावायरस संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर डरा रही है। महाराष्ट्र में नए केस बढ़ने से मध्यप्रदेश और खासकर जबलपुर संभाग के सीमावर्ती जिलों में एक बार फिर संक्रमण बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है। जबलपुर में गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के 3 नए पॉजिटिव केस मिले जबकि स्वस्थ होने पर 2 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहां एक्टिव केसों की संख्या 9 हो गई है। 8 जून को भी 2 पॉजिटिव मिले थे। चूंकि जबलपुर संभाग के जिले महाराष्ट्र की सीमा से सटे हैं इसलिए एक्सपर्ट्स ने आवाजाही में सावधानी बरतने की सलाह दी है। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 2 हजार 710 नए मामले मिले जो चार महीने में सबसे ज्यादा हैं। इधर, कोरोना संक्रमण कम होने से लोग ज्यादा लापरवाह हो गए हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि देश में संक्रमण खत्म नहीं हुआ है इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाकर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.