Type Here to Get Search Results !

घर वाले पुलिस के साथ ढूंढते रहे, नाबालिग लड़के की लाश मिली मांडू में

गढ़ा पुलिस ने कब्र से निकाली लाश,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

 जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय अतुल अपनी बहन-बहनोई के घर पीथमपुर गया था। जहां से वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गया फिर 2 दिन बाद 13 जून को उसकी लाश धार जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांडू के कांकड़ा की गहरी खाई मिली। पुलिस के साथ ही परिजन अपने बच्चे को तलाशते रहे, उधर धार पुलिस ने शव को अज्ञात मानते हुए दफना दिया।

 मां ने दामाद व उसके पिता पर लगाया हत्या का आरोप

 बताया जाता है कि बच्चे की तलाश करते हुए परिजन धार जिले के मांडव थाना पहुंचे। बच्चे के कपड़े, फोटो और अन्य सामग्री को देखने के बाद अतुल की मां निर्मला मिश्र ने मृतक की पहचान अपने बेटे के रूप में की। मां निर्मला ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या कर लाश खाई में फेंकी गई है। निर्मला ने कहा कि उसके दामाद, दामाद के पिता व बहन ने उसके बेटे की हत्या की है। धार पुलिस ने मामले की जांच गढ़ा पुलिस के सुपुर्द की है। गढ़ा पुलिस अतुल की हत्या के संदेह में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जबलपुर पहुंची है। पुलिस जल्द ही मामले का पर्दाफाश करेगी।

 दहेज न देने का बदला लेने बेटे को मारा, पुलिस कर रही पड़ताल

 अतुल की मां निर्मला मिश्र ने बताया कि 11 जून को बेटा अतुल जीजा अभिषेक मिश्र निवासी पीथमपुर से मिलने के लिए घर गढ़ा से निकला था। अभिषेक ने उसे बुलाया था। उन्होने बताया कि अभिषेक मिश्र ने हमारी बेटी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से अभिषेक और उसके परिजन दहेज की मांग कर परेशान करने लगे थे। हमारे परिवार ने दहेज देने से साफ इंकार कर दिया था, जिसका बदला लेने के लिए अभिषेक और उसके पिता, उसकी दोनों बहन और बहनोई ने सुनियोजित प्लान बनाकर बेटे की हत्या कर दी। गढ़ा थाना में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद सूचना पर धार पुलिस के पास पहुंची मां निर्मला मिश्र ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की फरियाद की। अज्ञात शव मानकर मांडव थाना की पुलिस ने अतुल की लाश को दफना दिया था। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने दस्तावेजी कार्रवाई करने के उपरांत अतुल की लाश को कब्र से निकालकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजन बेटे की लाश लेकर जबलपुर पहुंचे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.