Type Here to Get Search Results !

नुपुर शर्मा मामले में हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई जारी


लखनऊ | पैगंबर मोहम्मद साहब पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ 10 जून प्रदेश के विभिन्न जिलों में हिंसक प्रदर्शन के आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने गुरुवार सुबह तक 357 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।एडीजी, कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया, ''10 जून को जुमे की नमाज के बाद हुए हिंसक प्रदर्शनों के मामले में प्रदेश में आज सुबह तक 357 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें प्रयागराज में 97, सहारनपुर में 85, हाथरस में 55, फिरोजाबाद में 20 और अंबेडकरनगर में 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामल में 13 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।''पुलिस और नागरिक प्रशासन आगामी जुमे की नमाज को लेकर भी खासा सतर्क है। मुरादाबाद जिला प्रशासन ने जिले में लागू धारा 144 को तीन जुलाई तक बढ़ा दिया है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.