Type Here to Get Search Results !

जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी पर दिल्ली पुलिस सख्त

जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी पर दिल्ली पुलिस सख्त

नई दिल्ली | पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ तथाकथित रूप से टिप्पणी करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग लेकर शुक्रवार को जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन मामले मेंं दिल्ली पुलिस सख्त हो गई है। डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट श्वेता चौहान ने बताया कि जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को जामा मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर अज्ञात लोगों के खिलाफ आइपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है, जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।बता दें कि शुक्रवार को भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी को लेकर जामा मस्जिद के बाहर कई घंटे तक प्रदर्शन हुआ था। इसकी कोई इजाजत भी नहीं ली गई थी।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.