Type Here to Get Search Results !

कुछ ही दिनों में पिघल जाएगी शरीर की चर्बी


दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो भारतीय रसोई में अमूमन मिल ही जाता है। इसका उपयोग करी से लेकर केक तक, कई चीजों में किया जाता है। दालचीनी का स्वाद हल्का कड़वा होता है लेकिन यह भोजन के स्वाद को दोगुना कर देती है। सिर्फ इतना ही नहीं यह वजन घटाने में भी काफी मदद करता है। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो दालचीनी को डाइट में किसी ना किसी रूप में जरूर शामिल करना चाहिए।

दालचीनी और पानी – वजन घटाने के लिए सबसे आसान और कारगर उपाय है। इसके लिए एक ग्लास पानी में दालचीनी पाउडर डालकर उबालें। अब दिन में 3-4 बार  इस ड्रिंक का सेवन करें।

नींबू, शहद और दालचीनी – वजन घटाने के लिए नींबू, शहद और दालचीनी की चाय बनाकर पीनी चाहिए। इसके दालचीनी कीे एक स्टिक को पानी में उबालें और इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं। वजन घटाने के साथ-साथ यह शरीर को कई तरह के इंफेक्शन से भी बचाता है।

दालचीनी वाली कॉफी – अगर आप कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो कॉफी में भी दालचीनी पाउडर डालकर पी सकते हैं। यह काफी हेल्दी होता है और वजन घटाने में भी मदद करता है।

फ्रूट जूसेस में दालचीनी – वजन घटाने के लिए फल और सब्जियों के जूस में भी दालचीनी पाउडर मिला सकते हैं। इससे ना सिर्फ जूस का स्वाद बढ़ता है बल्कि यह वजन घटाने में भी मदद करता है।

स्प्राउट्स और दालचीनी – पेट की चर्बी कम करने के लिए स्प्राउट्स खाने की सलाह दी जाती है। इसमें दालचीनी मिलाकर खाने से भी लाभ होता है। इसके लिए स्प्राउट्स चाट में दालचीनी पाउडर भी डाल सकते हैं।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.