Type Here to Get Search Results !

मोबाइल फोन पर बात करने से रोका तो बहू ने सास को मुगरिया से पीट-पीट कर मार डाला

पति और पुलिस को बताई झूठी कहानी, फिर खुल गया राज 

दमोह। जिले के हटा ब्लॉक में एक बहू ने सास को कपड़ा धोने वाली मुगरिया से पीट-पीट कर मार डाला। सासू मां ने बहू को मोबाइल फोन पर बात करते वक्त टोका था, जिससे बहू गुस्से में उबल पड़ी। 19 वर्षीय बहू चायना बर्मन का शातिराना अंदाज ऐसा था कि उसने पति अजय को कॉल कर बुलाया और पुलिस थाने में रिपोर्ट करने गई कि मां को किसी ने घायल कर दिया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो हत्या की कहानी सामने आ गई। पुलिस ने चायना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 दनादन वार किए फिर पति को फोन कर बुलाया 

बताया जाता है कि अजय की मां नन्नी बाई बहू चायना को अक्सर मोबाइल फोन पर बात करने से मना करती थी। बहू दिन में कई बार देर तक फोन कॉल में व्यस्त रहती थी जिस पर नाराजी जताते हुए नन्नी बाई ने उसे घर के काम-काज में ध्यान देने की नसीहत दी। बुधवार को भी चायना मोबाइल में व्यस्त रही जिस पर टोकते हुए सास ने बात बंद करने कहा,तभी बहू चायना गुस्से में उलझ गई और कपड़ा धोने वाली मुगरिया उठाकर दनादन वार किए। उसने सास को तब तक पीटी जब तक वह अचेत होकर गिर नहीं गई। गंभीर चोट लगने से नन्नी बाई की मौत हो गई।

  बेटा भी पत्नी की कहानी में उलझ गया

 घटना के बाद चायना ने पति अजय को फोन कर बोला कि मां खेत से आई है और उसे किसी ने मार दिया है। अजय ने भी पुलिस को यही बताया कि वह जब घर पहुंचा तो मां लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़ी है, इसलिए वह पत्नी की बात में आकर सीधे पुलिस थाने रिपोर्ट लिखाने आ गया। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जब पति-पत्नी से पूछताछ की तो चायना बताने में लड़खड़ा गई और पुलिस को शक हो गया। कड़ाई से पूछने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर बहू चायना को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.