Type Here to Get Search Results !

सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ के लिए हो रहा है महामृत्युंजय जाप



कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ के लिए विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान किया जा रहा है। यह अनुष्ठान 11 दिनों तक चलेगा। प्रतिदिन पांच पंडित अनुष्ठान करेंगे। इस अनुष्ठान की शुरुआत शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल व अन्य कांग्रेस नेताओं ने पूजन की।कुछ दिन पहले सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हुई थी। उनके श्वसन तंत्र के निचले हिस्से में इंफेक्शन भी पाया गया। नाक से ब्लड आने के बाद 12 जून को उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके बाद से ही लगातार उनका स्वास्थ्य खराब है। उनके स्वास्थ्य में सुधार की कामना से उनकी बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का अनुष्ठान शुरू करवाया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल समेत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रवि शुक्ला, रघु परमार और अन्य नेताओं ने पूजन अर्चन कर अनुष्ठान की शुरुआत की। कांग्रेस नेता रवि शुक्ला ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रियंका गांधी का मैसेज आया। इसमें उन्होंने महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय जप की इच्छा जताई थी। शनिवार से इसकी शुरुआत कर दी गई है। बताया गया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद से सोनिया गांधी का स्वास्थ्य खराब है। 





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.