Type Here to Get Search Results !

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया अपना वादा पूरा


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी की बेटी से किया अपना वादा पूरा किया और उनके प्रयास से छात्रा नीतू मौर्या भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए गुरूवार को रवाना हो गईं। नीतू मौर्या ने इसरो रवाना होने से पहले अपने घर पर पूजा की और उसके बाद गाजे-बाजे के साथ नीतू को इसरो के लिए रवाना किया गया। 10 मई को जिले के एक स्कूल की छात्रा की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जाने की इच्छा पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तुरंत कहा था कि वह खुद उसे अगले महीने इसरो लेकर जाएंगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी समेत गांव के लोगों ने गुरूवार को नीतू मौर्या को तिलक लगाकर और माला पहनाकर इसरो के लिए रवाना किया।

भाजपा के जिला अध्यक्ष त्रिपाठी ने बताया कि 10 मई को स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे के दौरान छात्रा नीतू मौर्या ने सांसद से से इसरो जाने की बात कही थी और उसी समय सांसद ने नीतू को इसरो भेजने का आश्वासन दिया था। उन्होंने बताया कि स्मृति ईरानी के निर्देश पर वह नीतू मौर्या को लखनऊ हवाई अड्डे पर छोड़ने जा रहे हैं। 11 जून को छात्रा के इसरो भ्रमण के दौरान केंद्रीय मंत्री सांसद स्मृति ईरानी उनके साथ मौजूद रहेंगी। भाजपा जिलाअध्यक्ष ने कहा कि सांसद स्मृति ईरानी का प्रयास है कि अमेठी का चौमुखी विकास हो साथ ही यहां के छात्र-छात्राएं अच्छी शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ें और क्षेत्र का नाम रोशन करें। 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.