Type Here to Get Search Results !

जमीन के विवाद में चली गोली, बेलखेड़ा में वारदात, एक युवक घायल

जबलपुर। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में एक दबंग ने युवक पर गोली चला दी। घायल युवक ने एक मकान में घुसकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 रास्ते में बाइक अड़ाकर रोका और चला दिया कट्टा

 बेलखेड़ा के ग्राम करहैया हार में बीती रात यह वारदात हुई। टीआई विजय अंभोरे ने बताया कि कुसली निवासी 28 वर्षीय बलराम लोधी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह रात 8 बजे बाइक से अपने भतीजे सतेंद्र के साथ खेत जा रहा था। उसी वक्त करहैया हार रास्ते में गांव का यशवंत सिंह ठाकुर मिला। जिसने अपनी बुलेट मोटर साइकिल उनकी बाइक के सामने अड़ाकर रोक लिया और गालियां देने लगा। मना करने पर यशवंत ने कट्टा अड़ा दिया, जिससे डरकर सतेंद्र और बलराम बाइक छोड़कर वहां से भाग ही रहे थे कि यशवंत ने गोली चला दी। सतेंद्र को तो गोली नहीं लगी, लेकिन यशवंत के पैर में गोली लगने के कारण वह लहुलुहान हो गया। मामला थोड़ा शांत होने के बाद सतेंद्र यशवंत को तत्काल मेडिकल लेकर पहुंचा जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि यशवंत और सतेंद्र एक ही परिवार के हैं और दोनों परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। बलराम पर हमला करने वाला यशवंत सिंह ठाकुर शातिर बदमाश है। वह आए दिन किसी न किसी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहता है। बेलखेड़ा थाने में ही उसके खिलाफ कई प्रकरण भी दर्ज है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.