Type Here to Get Search Results !

जल्द रिलीज होने जा रही है हॉटस्टार स्पेशल्स की नई सीरीज ‘शूरवीर’


भारत के सबसे पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में से एक हॉटस्टार ने थ्रिलर सीरीज के बाद अब देशभक्ति से जुड़ी एक सीरीज 'शूरवीर' रिलीज करने के लिए तैयार है। आज ही हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीरीज का टीजर साझा करते हुए इसकी घोषणा की है। इस 24 सेकेंड के टीजर में आर्मी की ट्रेनिंग से लेकर उसके दौरान होने वाली गतिविधियों को दिखाया है। जगरनॉट प्रोडक्शंस और समर खान द्वारा निर्मित इस वेब सीरीज का निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है। यह सीरीज 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में उपलब्ध होगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सीरीज का टीजर साझा करते हुए लिखा, "सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र, सर्वदा। हॉटस्टार स्पेशल्स शूरवीर जल्द आ रही है।"






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.