Type Here to Get Search Results !

चरगवां में बिजली लाइनमैन को लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

भिड़की गांव के पास हादसा, दूसरे लाइनमैन की हालत गंभीर 

जबलपुर। चरगवां थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के लाइनमैन को लोडिंग वाहन ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। बिजाैरी सब स्टेशन के समीप यह हादसा उस समय हुआ जब मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के सब स्टेशन में पदस्थ 2 लाइनमैन डयूटी कर घर लौट रहे थे। चरगवां के ग्राम भिड़की के पास रात करीब 11 बजे हुए हादसे में एक लाइनमैन की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरे लाइनमैन को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने उसकी हालत बेहद नाजुक बताई। सूचना पर पहुंची चरगवां पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। चरगवां पुलिस ने बताया कि बड़ा पत्थर रांझी निवासी 50 वर्षीय पुरुषोत्तम परस्ते चरगवां बिजाैरी में लाइनमैन पद पर पदस्थ है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे पुरुषोत्तम अपने साथी लाइनमैन बघेल के साथ ड्यूटी पूरी कर बाइक क्रमांक एमपी 20 केएन 2347 से वापस चरगवां लौट रहे थे। दोनों लाइनमैन ग्राम भिड़की के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार से आ रहे लोडिंग वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों लाइनमैन करीब 20 फीट उछलकर गिरे। घटना मेंपुरूषोत्तम परस्ते के सिर एवं नाक में गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.