इलाज में लापरवाही का आरोप, एफआईआर दर्ज करने की मांग
जबलपुर। दीक्षितपुरा स्थित सेठ मन्नूलाल जगन्नाथ दास अस्पताल में लकवा का इलाज करा रहे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर मरीज के परिजनों ने हंगामा किया और कोतवाली थाने का घेराव करते हुए अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है की 32 वर्षीय मोनू कश्यप को कुछ दिनों पूर्व लकवा लग गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर परिजनों से बोलते रहे कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन बीती रात अचानक उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन और क्षेत्रीय लोग एंबूलेंस में शव लेकर कोतवाली थाने पहुंच गए। इस दौरान देर तक हंगामा मचा रहाञ इसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने शिकायत आवेदन लेकर समझाइश देते हुए उन्हें वहां से रवाना किया।