Type Here to Get Search Results !

सीएम अशोक गहलोत ने मोदी पर साधा निशाना


राजस्थान कांग्रेस कमेटी ने आज अग्निपथ योजना के विरोध तिरंगा यात्रा निकाली। जयपुर में अमर जवान ज्योति से सीएम गहलोत ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा रैली को रवाना किया। रैली को अमर जवान ज्योति से बड़ी चौपड़ तक के लिए रवाना किया। इस अवसर पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि युवाओं के हित में योजना को वापस लेना चाहिए। अग्निपथ स्कीम देशहित में नहीं है। पीएम मोदी को जल्द से जल्द योजना वापस लेनी चाहिए। गहलोत ने कहा कि योजना को लेकर युवाओं में आक्रोश है। युवा 4 साल से तैयारी कर रहे थे। सेना की भर्ती नहीं निकल रही थी। अब युवाओं पर अग्निपथ स्कीम योजना जबरन थोप दी है। युवा आक्रोशित है। अमर जवान ज्योति पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। रिमझिम बारिश के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तिंरगा यात्रा रैली में शामिल हुए। रैली के के दौरान मंत्री बीडी कल्ला, प्रताप सिंह खाचरियावास, ममता भूपेश, महेश जोशी, सुभाष गर्ग और बड़ी संख्या में विधायक मौजूद रहे। 

इससे पहले शनिवार को गहलोत मंत्रिपरिषद ने प्रस्ताव पारित कर मोदी सरकार से योजना का वापस लेने की मांग की। साथ ही मंत्रिपरिषद ने युवाओं से हिंसक प्रदर्शन नहीं करने की अपील भी की। सीएम गहलोत की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। अग्गिपथ स्कीम के विरोध में देश भर में विरोध प्रदर्शन हुए है। राजस्थान में अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर और सीकर में विरोध-प्रदर्शन हुए। 
 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.