Type Here to Get Search Results !

सर्वे उडा देगा कइयों की नींद, किस करवट बैठेगा जबलपुर नगर निगम की राजनीति का ऊंट ?

जबलपुर नगर निगम के 79 वार्डों में पार्षद और मेयर की कुर्सी के लिए भाजपा-कांग्रेस की राजनीतिक जंग में चल रहे दांव पेंच किसको जनता की पसंद बनाएंगे और किसको जमीन दिखाएंगे, ये बताएगी धरातल से जुडी सर्वे रिपोर्ट। डेल्टा डिटेक्टिव सर्विस DDS के जरिए सभी वार्डों में प्रत्याशी चयन से लेकर समस्याओं में उलझी जनता के बीच चल रहे चुनाव कैम्पेन की नब्ज टटोलने का प्रयास किया गया है। ये भी प्रयास किया गया है कि चुनाव से पहले प्रत्याशी के बारे में जनता की राय क्या है। वोटर के मन की बात जानना किसी के बस की बात नहीं है, पर चुनाव माहौल का जनता पर क्या इम्पेक्ट है, इसे खोजी तरीके से जानने का प्रयास किया जा सकता है। एक प्राइवेट जासूस एजेंसी किस गहराई तक राजनीतिक पडताल कर सकती है, ये प्रयास भी किया जा सकता है। आप भी इसमें मददगार बन सकते हैं। DDS के सर्वे की रिपोर्ट 1 जुलाई तक सामने होगी इसलिए 30 जून तक कोई भी व्यक्ति एजेंसी के E-mail deltaditective@gmail.com पर or Whatsapp no 9425151922 & 9826750949 पर अपनी राय दे सकता है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.