Type Here to Get Search Results !

सचिन पायलट को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया


राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपने समर्थक विधायकों और नेताओं के साथ दिल्ली में गिरफ्तारी दी है। राहुल गांधी को ईडी के समन देने के विरोध में दिल्ली पुलिस ने सचिन पायलट समेत कांग्रेस नेताओं को कांग्रेस मुख्यालय में एंट्री नहीं दी। इसके बाद पालयट को पुलिस नरेला पुलिस स्टेशन ले गई। सचिन पायलट के साथ विधायक मुकेश भाकर और वेदप्रकाश सोलंकी भी है। वहीं सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि आज जिस प्रकार से पुलिस ने हमें कांग्रेस मुख्यालय जाने से रोका और जबरन गिरफ्तार किया गया, वह लोकतंत्र में बहुत गलत है। लोकतंत्र के लिए इस प्रकार तानाशाही रवैया बुरा संकेत है। इस अन्याय और तानाशाही के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आगे लिखा कि केंद्र सरकार जो नफरत और बदले की राजनीति कर रही है, वह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। असत्य, अन्याय और अनीति द्वारा सत्य को दबाने के भाजपा के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। सत्य राहुल गांधी और कांग्रेस के साथ है, जो किसी भी अत्याचार के समक्ष न झुकेगा और न डरेगा। 






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.