Type Here to Get Search Results !

उज्जैन पहुंची अभिनेत्री पूनम झंवर


बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम झंवर उज्जैन पहुंचीं और महाकाल मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने अपने विवाह के लिए महाकालेश्वर से प्रार्थना की और अच्छा पति मांगा। पूनम ने मोहरा, ओ माय गॉड जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उज्जैन पहुंचने के बाद अभिनेत्री पूनम झंवर महाकाल मंदिर पहुंचीं। उन्होंने गर्भगृह में भगवान महाकाल का पूजन किया। बाद में नंदी हॉल में बैठकर मन ही मन प्रार्थना करने लगीं। मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों में भी उन्होंने दर्शन किए। अभिनेत्री पूनम ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कोरोना के बाद तीन साल के अंतराल में बाबा महाकाल के दर्शन को आई हूं। उन्होंने कहा कि फिल्मों में बहुत कुछ किया है। आगे भी बाबा महाकाल के आशीर्वाद से बहुत काम करना है। जब उनसे पूछा गया कि बाबा महाकाल से उन्होंने क्या मांगा। उन्होंने कहा वैसे तो मैं शादीशुदा नहीं हूं। बाबा महाकाल से मैंने अपने लिए जोड़ा मांगा है। प्रार्थना की है कि जल्द से जल्द शुभ विवाह हो जाए। अभिनेत्री पूनम ने ओ माय गॉड फिल्म में राधे मां की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा मोहरा फिल्म में भी उनकी भूमिका रही। ओ माय गॉड फिल्म से उन्हें खूब ख्याति मिली। वे महाकाल भगवान को बहुत मानतीं हैं और जब जब समय मिलता है दर्शन के लिए आतीं हैं। इस बार तीन साल बाद दर्शन के लिए आईं। 





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.