Type Here to Get Search Results !

लग्जरी कार ने युवक को कुचला, चालक ने टक्कर मार कर गाड़ी चढ़ा दी, मौके पर मौत

बिलहरी में हिट एंड रन का हौलनाक हादसा 

जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्र में सफेद रंग की लग्जरी कार ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी और रफ्तार कम करने की बजाय सड़क पर गिर गए युवक को कुचलते हुए गाड़ी भगा दी। इस हादसे का वीडियो फुटेज सामने आया है जिसमें कार चालक की बेदर्दी देखने वालों की रूह कांप गई। युवक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है। बिलहरी में यह दर्दनाक हादसा देखने वालों ने पुलिस को बताया कि सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर लगते ही उसने संभलने का प्रयास किया, लेकिन वह जैसे ही गिरा सफेद रंग की कार ने उसे कुचल दिया। ये भले ही हादसा हो, लेकिन जो वीडियो पुलिस को मिला उसमें ऐसा लग रहा है कि कार चालक ने उसे कुचलने के लिए टक्कर मारी। गोराबाजार थाने की टीआई विजय सिंह परस्ते ने बताया कि मृतक का नाम बिलहरी निवासी संतोष है। घटना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है और कार चालक की तलाश की जा रही है। कार के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं मिली जबकि वीडियो में जो कार दिख रही है वह किया कंपनी का कार्निवाल मॉडल बताया जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.