Type Here to Get Search Results !

ग्वालियर में राजश्री गुटखा के ऑफिस पर छापा


ग्वालियर ।   राज्य में कई मामलों पर कार्रवाईयों का दौर तेजी से जारी है, इस बीच आज ग्वालियर जिले में राजश्री गुटखा के ऑफिस पर आयकर विभाग की छापे की खबर आई है, आयकर विभाग ने राजश्री गुटखा के ऑफिस पर छापा मारा है।

राजश्री गुटखा के ऑफिस पर पड़ा आयकर विभाग का छापा

खबर मिली है कि, आज ग्वालियर के दाल बाजार स्थित राजश्री गुटखा के ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। बता दें, राजश्री गुटखा कंपनी के मालिक के सभी संस्थानों पर एक साथ रेड की गई है। कार्रवाई सुबह चल रही है।

टीम को मिली थी टैक्स चोरी की शिकायत

छापे की कार्यवाही की शुरुआत कासिम खां का बड़ा दाल बाजार स्थित कंपनी के ऑफिस पर की गई इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर सहित कई ठिकानों पर कार्यवाही की गई। आयकर विभाग ने बताया कि, टीम को टैक्स चोरी की शिकायत मिली थी। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। आयकर विभाग की टीम जांच-पड़ताल कर रही है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.