Type Here to Get Search Results !

सोनिया गांधी को गंगा राम अस्पताल में किया गया भर्ती


नई दिल्ली । कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी  को कोरोना के चलते आज अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। कोरोना के कारण सोनिया को आ रही दिक्कतों के चलते उन्हें गंगा राम अस्पताल में ले जाया गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा। सोनिया को 2 जून को कोरोना हुआ था और उन्हें हल्का बुखार और कुछ लक्षण थे। बता दें कि सोनिया को नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए नया समन जारी किया है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोरोना होने के बाद कई और कांग्रेस नेताओं को भी कोरोना हो गया था। बता दें कि ये सारे नेताओं ने एक बैठक में हिस्सा लिया था जिनके बाद उन्हें कोरोना होने की बात सामने हुई।सोनिया गांधी के कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी थी। उन्होंने बताया कि हल्के लक्षणों के बाद टेस्ट कराने से पता चला कि उन्हें कोरोना हो गया है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.